पालघर में मिली भगवान महावीर की कई सौ साल प्राचीन प्रतिमा, जांच में जुटा पुरातत्व विभाग

जिले के मनोर इलाके में खुदाई के दौरान भगवान महावीर की एक प्राचीन मूर्ति मिली है। मनोर निवासी गणपत भोईर घर निर्माण के नींव की खुदाई करवा रहे थे। मिट्टी खुदाई के दौरान एक बड़ा पत्थर टकरा गया। इसके बाद गणपत नींव की खोदाई को बंद करा दिया। गणपत ने मजदूरों की मदद से धीरे धीरे हाथो के सहारे खोदाई की तो मिट्टी में भगवान महावीर की करीब दो फिट की मूर्ति मिली है।


जानकारी मिलते ही लोग मौके पर भगवान महावीर के दर्शन करने पहुचने लगे। सूचना मिलते ही इलाके पुलिस और तहसील के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए। अधिकारियों ने खुदाई और मूर्ति के बारे आवश्यक जानकारी गणपत और स्थानीय लोगों से लिया और मूर्ति निकलवा कर, कागजी कार्यवाही के बाद भगवान महावीर की मूर्ति को मनोर स्थित एक जैन उपासक केंद्र में रखवा दिया गया है।


मूर्ति मिलने की जानकारी पुरातत्व विभाग को दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के पता चला सकेगा कि मूर्ति कितने वर्षो पुरानी है और किस धातु की बनी है। वही स्थानीय लोगों का कहना है,कि भगवान महावीर की यह मूर्ति सैकड़ों वर्ष पुरानी हो सकती है।


Popular posts
वहां सैनिटाइजर्स के लिए लोगों ने सुपर मार्केट की अलमारियां छान मारी थीं
38 साल पहले हरियाणा से शुरू हुई थी रिसॉर्ट पॉलिटिक्स, तब से अब तक 9 राज्यों में 14 बार सरकार बचाने-बनाने के लिए विधायकों को होटल भेजा गया जयपुर एयरपोर्ट से बस से रिसॉर्ट जाते कांग्रेस विधायक
Image
भारत में साल भर में करीब 1 करोड़ टूरिस्ट आते हैं, उसका 20% तक मार्च-अप्रैल में आ जाते हैं; वीजा पर प्रतिबंधों से सरकार को 33 से 34 हजार करोड़ का नुकसान संभव
Image
सबसे अमीर गणपति मंडल ने करवाया 267 करोड़ रु. का बीमा, बप्पा 20 करोड़ के आभूषण पहनेंगे
बात उन इलाकों की, जहां सोची-समझी साजिश के साथ हिंसा हुई, दंगाइयों ने स्कूलों को भी नहीं बख्शा
Image